DNN बद्दी
हिमाचल मे कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला सोलन के बीबीएन क्षेत्र से सोमवार को कोरोना के एक साथ 19 मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित 19 में से 5 वो लोग हैं, जो पूर्व पंचायत प्रधान व भाजयुमो नेता के संपर्क में आए थे, जबकि कुछ मामले रैंडम सैंपलिंग से सामने आए हैं। इसके अलावा क्वारंटाइन किए गए लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमितों में एक डॉक्टर भी शामिल है। पूर्व पंचायत प्रधान ने उक्त डॉक्टर से दवाई ली थी। इसके अलावा दो गर्भवती महिलाएं भी संक्रमित बताई जारही है।
पांच लोग बद्दी स्थित अमरावती कॉलोनी के हैं। चार लोग बिल्लावाली और अन्य बद्दी के निवासी है। कोरोना पाजिटिव पाए जने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अब इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गया है। हालांकि अधिकतर लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं बताई जा रही। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एन.के गुप्ता ने जानकारी दी कि गत दिवस सोलन जिला से कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए कुल 196 रक्त नमूने सीआरआई कसौली भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि इनमें से 176 रक्त नमूनों की की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। 19 रक्त नमूने पाॅजिटिव पाए गए हैं। 01 सैम्पल को पुनः जांच के लिए भेजा गया है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिला में कुल 59 रोगी कोरोना पाॅजिटिव हुए हैं। इनमें से वर्तमान में कोविड-19 के 30 सक्रिय रोगी हैं। 29 रोगी उपचार के उपरांत स्वस्थ हो गए हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिला में कुल 59 रोगी कोरोना पाॅजिटिव हुए हैं। इनमें से वर्तमान में कोविड-19 के 30 सक्रिय रोगी हैं। 29 रोगी उपचार के उपरांत स्वस्थ हो गए हैं।
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि सोलन जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 20 व्यक्तियों के रक्त नमूने केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए।
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 20 रक्त नमूनों में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 09, ईएसआई काठा से 05 तथा एमएमयू कुम्हारहट्टी से 06 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 20 रक्त नमूनों में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 09, ईएसआई काठा से 05 तथा एमएमयू कुम्हारहट्टी से 06 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।