B.P.L श्रेणी से 20 अपात्रों को हटाने के निर्देश जारी 

Chamba Others
DNN चंबा
4 मार्च। चंबा के एसडीएम  शिवम प्रताप सिंह ने उपमंडल के तहत बीपीएल सूची से अपात्र परिवारों को हटाने के लिए रखी गई पहली सुनवाई के दौरान 20 अपात्रों को सूची से हटाए जाने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को जारी कर दिए हैं। की गई सुनवाई में ग्राम पंचायत कुनेड, गैहरा, कूंर, सराहन और पियुहरा के अपात्र परिवारों को हटाया जाना था।
एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि इन पंचायतों के शेष अपात्र परिवारों को सूची से हटाए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश नायब तहसीलदार धरवाला को दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुनवाई का दूसरा चरण 8 मार्च को होगा। जिसमें बंदला, दुलाड़ा और खूंदेल पंचायतों के अपात्रों को हटाया जाना है।

News Archives

Latest News