DNN सोलन
सोलन जिला प्रशासन की अनुमति के बिना बिहार से सोलन पहुंचे कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं ऐसे मामले सामने आने के बाद यह भी सवाल उठ रहे है कि दूसरे राज्यों से लोग हिमाचल के अंदर आखिर दाखिल कैसे हो रहे है। जबकि प्रदेश की सीमाएं पूरी तरह से सील होने का दावा किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यह मामला सोलन के अस्पताल रोड में पहुंचे कुछ लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है। पुलिस ने पाया कि मोहम्मद ईजराईल निवासी बिहार अपनी पत्नी, बेटा व दोहती को लेकर बिहार से सोलन आया है, लेकिन इनके पास सोलन जिला में आने की कोई अनुमति नहीं थी। एक सूचना के आधार पर पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची और पाया कि ये लोग बिना अनुमति के सोलन आए है। इस पर पुलिस ने सभी को मामला दर्ज किया है। एसपी अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सीमाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे लोगों से पूछताछ की जा रही है कि वे बिना अनुमति के सोलन कैसे पहुंचे।















