बिजली गुल…. समय से निपटांए अपने काम

Kangra Others
DNN धर्मशाला
सहायक अभियंता हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड उपमंडल मैक्लोडगंज राजेश धीमान ने जानकारी देते हुये बताया कि 11 केवी सतोवरी फीडर में 16 अप्रैल को विद्युत लाईनों,सब-स्टेशनों का सामान्य रख-रखाव व मरम्मत कार्य किया जाना प्रस्तावित है।उन्होंने बताया कि इस कार्य के चलते सतोवरी, तोतारानी, बरनेट, देहल तथा चांदमारी इत्यादि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इस दिन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने पर यह कार्य अगले दिन किया जायेगा। उन्होंने इस दौरान क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है। 

News Archives

Latest News