DNN नाहन 12 अगस्त। सिरमौर जिला में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच राहत की खबर है। जिला से ताल्लुक रखने वाले तीन भाजपा नेताओं की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। दरअसल, बुधवार को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल व सिरमौर भाजपा के अध्यक्ष विनय गुप्ता की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने बताया कि प्रभु की कृपया से उनके साथ-साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप व सिरमौर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता की कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।

गौरतलब है कि सिरमौर भाजपा से ताल्लुक रखने वाले ये तीनों नेता हाल ही में संक्रमित पाए ऊर्जा मंत्री सुखराम के संपर्क में आए थे, जिसके बाद तीनों ने खुद को आइसोलेट कर अपने टेस्ट करवाएं और अब तक दोनों ही रिपोर्ट में ये नेगेटिव पाए गए है।
















