बारिश से नुक्सान का जायजा लेने सिरमौर पहुंची केंद्रीय टीम

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

01 अक्टूबर सिरमौर जिला में मानसून के दौरान भारी बरसात के कारण हुए नुकसान के आंकलन के लिए एक विशेष केंद्रीय टीम सिरमौर जिला पहुंची। जिला में नुकसान का जायजा लेने पहुंची यह केंद्रीय टीम गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुनाल सत्यार्थी के नेतृत्व में एक दिवसीय प्रवास पर है।
दरअसल केंद्रीय टीम आज सुबह सबसे पहले सिरमौर जिला के मानगढ़ पहुंची, जिसके बाद टीम आज बड़ू साहिब, रेणुका जी व पांवटा साहिब में भी हुए नुकसान का जायजा ले रही है।
मीडिया से बात करते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व एडीसी सिरमौर मुनेश कुमार यादव ने बताया कि केंद्रीय टीम द्वारा हर उस स्थान का दौरा किया जा रहा है, जहां हाल में हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ है। इस टीम के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय टीम के दौरे के बाद 3 तारीख को नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी, ताकि जिला में हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। मुनेश कुमार, एडीसी सिरमौर व सीईओ DDMA
कुल मिलाकर हाल ही की भारी बारिश के दौरान जिला में जानमाल का बड़ा नुक्सान हुआ है। अब देखना होगा कि सरकार जिला में हुए नुक्सान की कितनी भरपाई कर पाती है।

News Archives

Latest News