बारातियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, दूल्हे के नाना की मौत, 3 घायल

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

12 दिसम्बर । दुल्हन लेकर वापिस लौट रहे बारातियों की एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य घायल हो गए। हादसा जिला मंडी के कोटली तहसील के तहत आने वाले लागधार गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यह बारात मंडी जिला के बल्ह से कुम्हारड़ा गांव गई हुई थी। सुबह बारात जब वापिस लौट रही थी, तो इसमें चल रही कार नंबर एचपी 66 4351 लागधार गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे जा गिरी। कार में सवार चार में से एक की मौत हो गई है। जबकि अन्य तीन घायल हैं। मृतक की पहचान रिटायर कैप्टन रूप सिंह गुलेरिया के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 75 से 80 वर्ष बताई जा रही है और ये कैहनवाल गांव के रहने वाले थे।एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने बताया कि कोटली पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर जाकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Latest News