DNN पांवटा साहिब
5 जुलाई। उपमंडल पांवटा साहिब के पुरुवाला थाना के अंतर्गत पुलिस ने 2 बाइक सवारों को गाजे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है।
जानकारी अनुसार पुरुवाला थाना की टीम ने नाका लगाया हुआ था। इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर खोड़ोवाला से पुरुवाला की तरफ आ रही एक बाइक को तलाशी के लिए रोका गया। बाइक पर शमशेर निवासी गांव द्वारकापुरी थाना सहारनपुर व पीछे शराफत अली निवासी गांव पुरुवाला पांवटा
साहिब सवार थे। पुलिस ने पीछे बैठे आरोपी के हाथ में पकड़े केरी बैग की तलाशी ली तो
पोलीथीन लिफाफे से 246.05 ग्राम गांजा बरामद हुआ। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि इस मामले में पुरुवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरुवाला थाना पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुट गई है।















