बहुमत के बावजूद हारी कांग्रेस भाजपा ने झटका डिप्टी मेयर का पद

Himachal News Others Solan

DNN सोलन, 7 दिसंबर
सोलन नगर निगम की डिप्टी मेयर की सीट पर भाजपा कब्जा जमाने में कामयाब हुई है। बहुतम में होने के बावजूद यहां पर कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। पूरे मामले में सोलन के विधायक धनीराम शांडिल की भी किरकिरी हुई है। वे पार्टी के दोनों अधिकृत प्रत्याशी को जीत दर्ज करवाने में पूरी तरह से नाकामयाब रहे है। कांग्रेस संगठन के नेता भी पार्टी के लिए कुछ नहीं कर पाए। वहीं दूसरी ओर डिप्टी मेयर सीट पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने कहा कि विधायक की वोट भी कांग्रेस के काम नहीं आई। कांग्रेस के चल रही लड़ाई को लेकर एकता बनाने के लिए यहां ंपर प्रदेश सरकार के 3 मंत्री बार बार पार्षदों से बैठक करते रहे, लेकिन उनकी भी यहां पर फजीहत हुई है। वे भी एकता बनाने में पूरी तरह से नाकामयाब रहे।

डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस में हुई क्रास वोटिंग
नगर निगम सोलन में महापौर पद के लिए आयोजित निर्वाचन में वार्ड नम्बर 12 की ऊषा शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 11 तथा अन्य उम्मीदवार सरदार सिंह ठाकुर को 06 मत प्राप्त हुए।
जबकि उप महापौर पद के लिए आयोजित निर्वाचन में वार्ड नम्बर 13 की मीरा आंनद को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 12 तथा अन्य उम्मीदवार संगीता ठाकुर को 05 मत प्राप्त हुए।

News Archives

Latest News