DNN शिमला
बहारा विश्वविद्यालय में हॉस्पिटैलिटी विभाग और रोसिएट होटल एंड रिजॉर्ट द्वारा वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों व हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के बीच एक माध्यम बनना रहा। जिससे छात्रों और विद्यार्थियों को कोरोना काल का उपयोग खुद को इंडस्ट्री पैरामीटर के काबिल बनाना रहा। इस वेबीनार के अंतर्गत यम्मी आईडिया डॉट कॉम के सह संस्थापक तुषार गर्ग ने यम्मी आईडिया डॉट कॉम के बारे में विस्तार से जानकारी दी और छात्र छात्राओं को प्लेटफॉर्म मुहैया करवाने को लेकर भी प्रमुख जानकारियां उपलब्ध करवाई।
उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना काल में छात्र-छात्राएं किस प्रकार से समय का सदुपयोग करके खुद को रोसिएट होटल एंड रिजॉर्ट की ट्रेनिंग में सक्षम बना सकते हैं ताकि आने वाले समय में उन्हें अच्छी जगह नौकरी मिल सके। इसके अलावा उन्हें इस इंडस्ट्री की ऑनलाइन जॉब को लेकर भी जानकारी दी गई। वेबीनार में मुख्य वक्ता के तौर पर रोसिएट होटल एंड रिजॉर्ट के सीईओ कुश कपूर ने भी प्रमुख जानकारियां दी। इसके अलावा ट्रेनिंग मैनेजर प्रियंका टंडन ने भी छात्र छात्राओं को अपना भविष्य बेहतर बनाने को लेकर बारीकियों से अवगत करवाया।
















