DNN सोलन
सोलन की आराध्य देवी माता शूलिनी के अपने घर से निकलने के साथ ही शूलिनी मेला शुक्रवार को शुरू हुआ। शूलिनी माता शहर में लोगों को दर्शन देने के बाद देर शाम अपनी बहन के घर पहुंचेंगी और गंज बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर में रहने के बाद रविवार रात को वे फिर अपने मंदिर लौटेंगी। माता शूलिनी हर वर्ष जून महीने में इसी तरह से अपनी बहन से मिलने जाती हैं और सोलन में शूलिनी मेला मनाया जाता है।
माता शूलिनी मेले की शुरूआत पूजा-अर्चना के साथ हुई और इसके बाद पुरानी कचहरी पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने माता शूलिनी के दर्शन किए। इसके बाद अनेक देवताओं की झांकियों के साथ माता शूलिनी का डोला शहर की ओर रवाना हुआ। हजारों की संख्या में लोगों ने माता शूलिनी के दर्शन किए। इस मौके पर लोगों ने विभिन्न स्थानों पर भंडारे भी लगाए और लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अगले 2 दिन तक इसी प्रकार भंडारे शहर में लगते रहेंगे।
WATCH VIDEO