बसों तथा ओटो रिक्शा रूट वाहन मालिक स्टेज कैरेज परमिटों में बढ़ौतरी

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

16 अगस्त। सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकारी कुल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की बैठक 9 सितम्बर, 2021 को निधारित की गई है जिसमें स्टेज कैरेज बसों के रूट परमिटों में बढ़ौतरी, स्थानांतरण व नवीनीकरण तथा ऑटो रिक्शा के रूट परमिटों के नवीनीकरण व स्थानांतरण सम्बंधित मामलों पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने सभी वाहन मालिकों को सूचित किया है कि यदि उपरोक्त से सम्बंधित उनके मामले हैं वे आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर 28 अगस्त, 2021 सायं 5 बजे तक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू के कार्यालय में दस्तावेज जमा करवाएं। उपरोक्त  तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Latest News