DNN आनी
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में एक सेब से भरे बैग के अंदर करीब 1 किलो चरस पुलिस ने बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस इस लावारिस बैग को लेकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस थाना आनी के तहत पुराने बस अड्डा में एक लावारिस बैग पड़ा था। यहां पर गश्त कर रही पुलिस टीम की नजर अचानक इस बैग पर पड़ी। पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो इसके अंदर से सेब के नीचे करीब 1 किलो चरस रखी गई थी। पुलिस टीम ने बैग को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। यह बैग किसका है इसका पता लगाया जा रहा है इसके लिए बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि पुलिस आरोपी तक पहुंच सके। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी तेजिंद्र वर्मा ने बताया पुलिस गहनता से छानबीन में जुटी है।















