बस रोकर पुलिस ने की तलाशी युवक को किया गिरफ्तार

Crime Others Solan

Dnewsnetwork

सोलन पुलिस ने कंडाघाट (Kandaghat) के एक युवक को धर्मपुर के पास हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। युवक चंडीगढ़ से शिमला (Chandigarh to Shimla)  जा रही उत्तराखंड परिवहन की एक बस में सवार था। पुलिस के अनुसार युवक के पास से 10.01 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एसआईयू टीम ने एक सूचना के आधार पर चंडीगढ़-शिमला रूट पर जा रही बस को धर्मपुर में रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक युवक के कब्जे से 10.01 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उसकी पहचान दीपक निवासी गांव दोलग, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसको मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी सोलन साई दत्तात्रेय बार्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

News Archives

Latest News