बस कार भिड़ी 1 की मौत 3 की हालत नाजुक

Crime Himachal News

 

DNN मंडी

सोमवार सुबह ही हिमाचल में सड़क हादसे में 1 की मौत हो गई। घटना मंडी जिला के सुंदरनगर में घटी। यहां पर सुंदरनगर के नैशनल हाईवे-21 पर  वॉल्वो बस और कार की भिडंत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 6 बजे यह हादसा हुआ।

वॉल्वो बस दिल्ली से मनाली जा रही इसी दौरान सामने से आ रही एक कार की इससे जबरदस्त टक्कर हो गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान दिलीप के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए सुंदरनगर से मंडी अस्पताल रेफर किया गया है।

News Archives

Latest News