DNN नालागढ़ (श्वेता भारद्वाज)
सोलन जिला के बद्दी में जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने एक युवक को 5.326 किलो ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बद्दी के सनसिटी पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस को यह कामयाबी मिली। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि जिला पुलिस की एसआईयू टीम सनसिटी में मौजूद थी और इसी दौरान पुलिस ने स्कूटी पर सवार व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली। जिसमे तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से 5.326 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान छोटे लाल निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने गांजा कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने कहा कि जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा है।















