DNN बद्दी
सोलन जिला के बद्दी (Baddi) क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गत दिवस ही इस युवक का शव मानपुरा (Manpura) थाना के तहत डोडूवाल के नजदीक बरामद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की और इस मामले में पुलिस ने अब चार आरोपियों इंदरप्रीत, अमनदीप, लखविंदर उर्फ लक्की व दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। डीएसपी बद्दी प्रियंका गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है।















