बद्दी में फिर सड़क हादसा 1 की मौत 2 घायल

Baddi + Doon Crime

 

DNN बीबीएन
बददी में कार व मोटरसाइकल की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हुए। पुलिस के अनुसार विजय पाल ने घटना को लेकर पुलिस में ब्यान दिया है कि ये झम्मन लाल व गौरी किशन मोटर साइकिल पर सवार होकर ढ़ेला चौंक जा रहे थे। ढेला चौक से थोड़ा पीछे पहुंचे तो सामने से एक ट्रेक्टर आ रहा था। इसके पीछे एक कार भी आ रही थी।

कार चालक ट्रैक्टर से पास ले रहा था इसी दौरान कार चालक ने अपनी कार अचानक ट्रैक्टर से पास लेने के लिए उनकी तरफ मोड़ दी, जिस कारण उसका मोटरसाइकल कार से टकरा गया। टक्कर लगने के कारण गौरी किशन तथा झम्मन लाल को चोटें लगी तथा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झम्मन लाल को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया था, लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई। एसपी बददी रानी बिंदू सचदेवा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News