बददी में अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौत

Baddi + Doon Crime

DNN बददी (आदित्य)
बददी में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रेखा देवी सड़क किनारे खड़ी थी। इस दौरान एक अज्ञात वाहन बद्दी की तरफ से तेज रफ्तार से आया और रेखा देवी को जबरदस्त टक्कर मार डाली। इसके बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर लगने से रेखा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मामले की पुष्टि एएसपी बद्दी एन.के. शर्मा ने की है उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News