बघाट बैंक सोलन को 20 करोड़ की वित्तीय सहायता देकर सुक्खू ने किया 72 हजार खाताधारकों का भविष्य सुरक्षित

Others Solan
DNEWSNETWORK सोलन:
द बघाट अर्बन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड सोलन को 20 करोड़ रुपए की सहायता देकर  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैंक के लगभग 62 हजार खाताधारकों और 11 हजार शेयरधारकों की मेहनत की गाढ़ी कमाई पूरी तरह सुरक्षित हो गई है। बैंक के पूर्व निदेशक गगन चौहान ने कहा कि आरबीआई के संकट के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खाताधारकों के लिए मसीहा बन के उभरे है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा बैंक पर लगाई गई नियामक पाबंदियों के बीच, मुख्यमंत्री ने समय पर हस्तक्षेप कर न केवल बैंक को डूबने से बचाया, बल्कि जनता का सहकारिता क्षेत्र पर विश्वास भी बहाल किया है. राज्य सरकार के कुशल दिशा-निर्देशन में एक कंसोर्टियम व्यवस्था के माध्यम से 20 रुपए करोड़ का पुनरुद्धार पैकेज बैंक के खाते में डाल दिया गया है, जिसमें हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (HPSCB) ने 14 करोड़ रुपए, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (KCCB) ने 5 करोड़ रुपए और जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक (JCCB) ने 1 करोड़ रुपए का योगदान दिया है।
डिफॉल्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर स्पष्ट संदेश दिया है कि गरीब जनता का पैसा किसी भी सूरत में डूबने नहीं दिया जाएगा। बैंक को संकट में डालने वाले सभी बड़े कर्ज डिफॉल्टरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनसे पाई-पाई वसूली जाएगी।
बघाट बैंक के सभी सम्मानित खाताधारकों, कर्मचारियों और सोलन वासियों ने एक सुर में मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता और दूरदर्शी ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की सोच की सराहना की है। इस वित्तीय सहायता के बाद अब बैंक में सामान्य बैंकिंग कामकाज के जल्द बहाल होने की उम्मीद जग गई है।

News Archives

Latest News