DNN ऊना
मैहतपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर पंजाब के नंगल वेस्ट्रन मनी एक्सचेंज कार्यालय में तीन नकाबपोशों ने बंदूक की नोक पर करीब 8 लाख रुपये की लूट लिए। डीएसपी रमिंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आधे घंटे में तीनों लूटेरों को दबोच लिया। लूट का विडियो सीसीटीवी फूटेज में कैद है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तीनों लूटेरे नंगल के गांव बरारी के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक काले रंग की एक्टिवा पर सवार होकर आए दो नकाब पोश लूटेरे रेलवे रोड स्थित वैस्ट्रन यूनियन के कार्यालय में घुस गए। जबकि उनका एक साथी स्कूटी स्टार्ट कर वहीं खड़ा रहा। जैसे ही दोनों लुटेरे कार्यालय के भीतर घुसे तो एक लुटेरे ने कार्यालय के मालिक नरेश शास्त्री से मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके उपरांत कनपटी पर बंदूक रखते हुए उससे पैसे उनके हवाले करने की बात कही। जिस पर मालिक ने कार्यालय की सारी नगदी उनके हवाले कर दी।
नगदी लूटने के बाद लूटेरे फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने नंंगल पुलिस थाना प्रभारी सन्नी खन्ना व डीएसपी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो जाचं करते हुए एक्टिवा सवार लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने माणकपुर के समीप डीएसपी रमिंद्र सिंह काहलों ने गाड़ी से कूदते हुए तीनों लुटेरों को धरदबोचा। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी भी साथ लगते नाले में जा घुसी। हालांकि एक बड़ा हादसा होने से भी टल गया। सीसीटवी कैमरे में रिकार्ड हुई घटना में साफ देखा गया कि लुटेरों के मुंह ढके हुए थे। रेन कोट पहनकर और दो नाली की किसी चारदर में छुपाकर आए थे। एक ने नरेश शास्त्री की कनपटी पर बंदूक रखी और सारा नगदी उठाकर फरार हो गए। डीएसपी रमिंद्र काहलो ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


















