फोरलेन के ठेकेदार को महाराष्ट्र पुलिस ने सोलन से किया गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश में चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य में ठेकेदारी कर रहे एक व्यक्ति को महाराष्ट्र पुलिस ने सोलन से गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि धोखाधड़ी के मामले में यह गिरफ्तारी की गई है। इस व्यक्ति की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस की एसआईटी पिछले कुछ दिनों से सोलन में डेरा जमाए हुए थी और आरोपी का पता लगते ही सोलन पुलिस को साथ लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी के घर पर दस्तक दी और उसे गिरफ्तार करके अपने साथ महाराष्ट्र ले गई। डीएसपी रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस की एसआईटी ने सोलन में रह रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए सोलन पुलिस से सहायता मांगी थी और सोलन पुलिस की सहायता से वह उस व्यक्ति को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी फोरलेन निर्माण कंपनी में ठेकेदार है और पिछले कुछ समय से सोलन में ही रह रहा था। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस की एसआईटी पिछले करीब 4 दिनों से सोलन व आसपास के क्षेत्रों में आरोपी की तलाश कर रही थी। सोलन में रह रहा यह व्यक्ति महाराष्ट्र पुलिस को करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में वांछित था और वह सोलन चंबाघाट रोड पर फ्लैट लेकर रह रहा था। पुलिस की टीम ने सुबह के समय उसकी गिरफ्तारी की और उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

News Archives

Latest News