DNN चंबा
20 मई सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वधान में कलाकारों ने शुक्रवार को समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न विकासात्मक योजनाओं व विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया।
योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आज आर्यन कला मंच उदयपुर ने विकासखंड तीसा की ग्राम पंचायत जसौरगढ़ और टिकरी तथा विकासखंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत बरौर और रजिन्डू में मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप लेच, विकासखंड भरमौर की तहत ग्राम पंचायत सचुंई और ग्रीमा में चंबा रंग दर्शन चंबा, विकासखंड सलूणी के तहत ग्राम पंचायत भांदल और किहार में युवा किसान विकास मंच टिकरी , विकासखंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत ब्रेही और धरवाला में प्रिया म्यूजिकल ग्रुप जडेरा के कलाकारों ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100, हिम केयर योजना के तहत प्रदेश के गरीब लोगों का निशुल्क उपचार उपलब्ध करवाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री प्राकृतिक खेती किसान खुशहाल योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना व खेत संरक्षण योजना की जानकारी देने के साथ लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस दौरान प्रधान ग्राम पंचायत जसौरगढ़ ईलम नेगी ,उप प्रधान भांदल सिराजू सहित वार्ड सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।















