Dnewsnetwork
सड़क किनारे पार्क कार के शीशे कुछ युवकों द्वारा तोड़ दिए गए। युवक फिल्मी अंदाज में कार में आए और सड़क किनारे पार्क कार के फ्रंट शीशे पर हाकी से कई वार किए और शीशा तोड़ कर फरार हो गए।पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि ओम प्रकाश शर्मा निवासी हिल व्यू-2, झाड़माजरी, तहसील बद्दी ने पुलिस थाना बरोटीवाला में शिकायत दर्ज कारवाई कि सुबह जब वह अपनी गाड़ी में स्टील वर्ड कम्पनी के समीप एक दुकान के पास रुका हुआ था तो उसी समय एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी उसकी गाड़ी के आगे आकर रुकी तथा उक्त गाड़ी में सवार तीन व्यक्तियों में से दो युवक नीचे उतरे और उसकी गाड़ी के फ्रंट शीशे पर हॉकी से कई बार वार किया, जिससे शीशा टूट गया और कांच के टुकड़े गाड़ी में मौजूद उसकी दो वर्षीय बेटी पर गिर पड़े । इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।















