फार्मासिस्ट बनना हैं तो पहुंचे यहां

Others Una
DNN ऊना ब्यूरो
08 दिसम्बर। निदेशक चिकित्सा सेवाएं द्वारा फार्मासिस्ट के 85 पदों को भरने के लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि विज्ञान में जमा दो डिग्री के साथ अथवा फार्मेसी डिप्लोमा पास करने वाले इच्छुक उम्मीदवार 12 दिसम्बर तक सम्बन्धित रोजगार कार्यालय में रोजगार प्रमाण पत्र सहित अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि विभाग को नामों की सूची भेजी जा सके। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए 33 पद वैच 2000, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग 11 वैच 2005, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित के लिए 01 पद वैच अब तक, अनुसूचित जाति के लिए 17 पद वैच 2016, अनुसूचित जनजाति के लिए 5 पद  वैच 2014, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 17 पद वैच 2006 तथा स्वतंत्रता सेनानी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एक पद आरक्षित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 01975-226063 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News