फर्जी निकले नौकरी के आवेदन के साथ दिए प्रमाण पत्र महिला के खिलाफ FIR

Crime Others Solan

DNN शिमला

शिमला डाक विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मचार द्वारा नौकरी के आवेदन के लिए डाक विभाग में जमा करवाए गए प्रमाण पत्र फर्जी निकले हैइस पर पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार महिला कर्मचारी का दसवीं व जमा दो का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है।

सोलन डाक विभाग के अधीक्षक आरडी पाठक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार शिकायत में अधीक्षक ने लिखा है कि रोहिणी जो वर्तमान में शिमला डाक विभाग में कार्यरत है, ने भर्ती के लिए आवेदन के समर्थन में जो अपने शैक्षणिक योगिता के प्रमाण पत्र जमा करवाए थे वह सब फर्जी पाए गए हैं। शिकायत में उन्होंने बताया है कि इस कर्मचारी का 10वीं व + 2 के प्रस्तुत किए गए प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं । इस आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News