फर्जी डिग्री मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्टार को एसआईटी ने किया गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन

लॉक डाउन खत्म होने के साथ ही हिमाचल प्रदेश में फर्जी डिग्री मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए मानव भारती विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्टार किशन कुमार सिंह को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है।
पश्चिम बंगाल निवासी 63 वर्षीय कृष्ण कुमार वर्ष 2013 से 2015 के बीच यूनिवर्सिटी में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर तैनात रहा हैं। जांच में पुलिस ने पाया कि जो व्यक्ति विश्वविद्यालय के चेयरमैन के खास लोगों में से एक है और फर्जी डिग्री मामले में इस व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने के बाद एसआईटी ने इसकी गिरफ्तारी की हैं। एसपी सोलन व एसआईटी के प्रभारी अभिषेक यादव ने पुष्टि की है।

News Archives

Latest News