DNN परवाणू
सोलन जिला के परवाणू में एक व्यक्ति ने पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी परमाणु श्याम तोमर की अगवाई में टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक का नाम वुगेई राम है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने चुन्नी का फंदा बनाकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। यह व्यक्ति परमाणु की एक कंपनी में मजदूरी का कार्य करता था। जांच में पुलिस ने पाया कि यह व्यक्ति घरेलू परेशानियों से कुछ समय से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।















