DNN सोलन
सोलन पुलिस ने युवा मोर्चा की शिकायत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने पर कांग्रेस पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस नीरज भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आईपीसी की धारा 504, 505 (बी) के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। बता दे कि सोलन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत साहनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई भी कि पूर्व सी.पी.एस नीरज भारती ने पुलवामा हमले व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर फेसबुक पर गलत टिप्पणी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोलन पुलिस ने नीरज भारती के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।















