प्रदेश सरकार प्रत्येक जनमंच को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयासरत- सुरेश भारद्वाज

Arki Politics Solan

DNN दाड़लाघाट
शिक्षा, संसदीय मामले एवं विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार फीडबैक के आधार पर प्रत्येक जन मंच को पहले से बेहतर करने के लिए प्रयासरत है ताकि जनता सही मायनों में कार्यक्रम से लाभान्वित हो सके। सुरेश भारद्वाज आज सोलन जिले की अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़ला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में आयोजित जन मंच को संबोधित कर रहे थे।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जन मंच घरद्वार के समीप आम लोगों की समस्या निवारण में सफल सिद्ध हो रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रत्येक माह के पहले रविवार को आयोजित होने वाले जन मंच न केवल अपने उद्देश्य में पूर्ण रूप से सफल होंगे बल्कि राज्य सरकार हर जन मंच में नवीन प्रयास करती रहेगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जन मंच निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं संबंधित जिला प्रशासन को एक मंच पर लाकर लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने का महत्वपूर्ण साधन बना है। राज्य सरकार का यह प्रयास जहां लोगों में शासन एवं प्रशासन के प्रति विश्वास उत्पन्न कर रहा वहीं इसके माध्यम से सकारात्मक माहौल भी बन रहा है।
उन्होंने कहा कि जनमंच राजनीतिक मंच नहीं है। उन्होंने कहा कि जनमंच के माध्यम से प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के शिकायतों को निपटा रही है। जनमंच को उपयोगी बनाने के लिए ही प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री एक-एक जनमंच में उपस्थित रहते हैं। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि जनमंच में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय में निपटारा सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि जनमंच की शिकायतों का अनुश्रवण सीधे मु यमंत्री कार्यालय द्वारा किया जा रहा है।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की वर्तमान सरकार आम आदमी की सरकार है और यह सरकार नई दृष्टि, नई दिशा तथा जनता के कल्याण के लिए नवीन उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जन मंच के महत्व को समझें और कार्यक्रम में अपनी समस्याएं और शिकायतें लाएं। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर लोग प्रदेश सरकार से कुछ मांग पूरी करवाने की अपेक्षा रखते हैं। इन मांगों को पूरा करने के लिए विधायक एवं जिला प्रशासन कार्यरत है।
इस अवसर पर अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश भाजपा के सचिव रतन सिंह पाल, भाजपा मंडल अर्की की उपाध्यक्ष आशा परिहार, उपायुक्त सोलन विनोद कुमार, सहायक आयुक्त भानू गुप्ता, उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, क्षेत्र की आसपास की ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान व विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा काफी सं या में ग्रामीण उपस्थित थे।

News Archives

Latest News