DNN कुल्लू
5 जून। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जिला कुल्लू के सभी विकासखंडों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी खंडों मे स्वयंसेवियों के द्वारा महिला मंडल,युवक मंडल, वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। नेहरू युवा केंद्र द्वारा समय समय पर महिला मंडल युवक मण्डलों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर निरमंड के ग्राम पंचायत बागा सरहान के क़ुर्पण वैली युवक मंडल बागीपुल ने पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया वही आनी के रोपड़ी मे वन विभाग के सहयोग से पौधों को लगाया गया।
नगर के युवक मंडल नथान सेरी द्वारा गांव के साथ लगते जंगल फेटावन में वन विभाग के साथ मिलकर वृक्षारोपण अभियान चलाया। जिसमें पास के बड़ी-दा-ग्राम की महिला मंडलों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अरण्यपाल पी.जी डोगरा जी रहें। वन विभाग से वन खंड अधिकारी राजीव कुमार, वनरक्षक विकास चंद व वन कमेटी प्रधान श्री रोशन लाल जी उपस्थित रहे।
वहीं कुल्लू में राजकीय माध्यमिक पाठशाला भुइन मे स्कूल के छात्रों के बीच में पेंटिंग प्रतियोगिता तथा नारा लेखन प्रतियोगिता करवाया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में डिंपल, नव्या, प्रेम और नारा लेखन में नव्या ,प्रतिज्ञा, विवेक पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को पाठशाला की मुख्याध्यापिका श्रीमती जीवनलता द्वारा समानित किया गया। वही शाठ शारनू युवक मंडल गोरन महिला मंडल शरण रैला जीवा नेगी युवक मंडल आनी द्वारा भी पौधरोपण किया गया।
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल बंजार में नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के तत्वधान में विभिन्न गतिविधियां करवाई गई जिनमें भाषण प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता आदि शामिल रहे कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि माननीय विधायक बंजार के द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया, वहीं बंजार खंड में सभी सहयोगी यूथ क्लब के द्वारा पौधारोपण एवं अन्य गतिविधियों कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया|















