DNN सोलन
हथियार, पैसा व मादक पदार्थ देकर कोई भी व्यक्ति हिमाचल प्रदेश की सीमा पर दाखिल नहीं हो सकेगा। चुनावों के मध्य नजर रखते हुए सोलन पुलिस ने जिला की सीमा को सील कर दिया है । प्रदेश के अंदर दाखिल होने वाली सात रास्तों पर इंटर स्टेट बैरियर लगा दिए गए हैं। इन बैरियरों पर प्रदेश में दाखिल होने वाले हर वाहन को चैक किया जा रहा है। ताकि हथियार पैसा व मादक पदार्थ लेकर कोई भी प्रदेश की सीमा में दाखिल न हो सके। यह जानकारी एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। सोलन पुलिस लाइन में आयोजित हुई पुलिस की अपराध बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों को जानकारी दी की बैठक में चुनाव आचार संहिता का पालन करने को लेकर जिला भर के पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें यह भी कहा गया कि चुनाव में पुलिस के व्यस्त होने का फायदा तस्कर उठाने की फिराक में रहते हैं लेकिन पुलिस चुनाव में व्यस्त होने के बावजूद भी तस्करों पर शिकंजा लगातार करती रहे । एसपी सोलन ने बताया कि अपराध बैठक में सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान जारी रखने के निर्देश जारी किए गए। इसके अलावा पुराने केस को निपटाने व गर्मियों के मौसम में मैदानी क्षेत्रों से पर्यटकों के भारी संख्या में प्रदेश में आने के चलते नेशनल हाईवे व पर्यटक स्थल कसौली व चायल पर यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस को तैयार रहने को कहा गया। ताकि पर्यटक और स्थानीय लोगों को इस दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।















