पैराग्लाइडिंग क्रेश पायलट सहित विदेशी पर्यटक की मौत HIMACHAL मे हुआ हादसा

Crime Kullu

DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)

कुल्लू जिले के साथ लगते डोभी में एक पैराग्लाइडिंग क्रेश हो गया जिसमें पायलट सहित विदेशी पर्यटक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक डोभी में करीब एक बजे पायलट ने पैराग्लाइडिंग से एक उड़ान भरी जिसमें केरल का 23 वर्षीय पर्यटक एलथोबाचो बी टीलामपुर केरला का पर्यटक बैठा था। अचानक पैराग्लाइडिंग रास्ते में क्रैश हो गया और वह डोभी के पास जा गिरा जिसमें सवार 25 वर्षीय पायलट नरेश कुमार व्यासर निवासी की भी मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए पतलीकूहल चौकी से इंचार्ज दयाराम ने बताया कि पैराग्लाइडिंग क्रैश होने से पायलट और विदेशी पर्यटक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरम्भ कर दी है।

News Archives

Latest News