DNN बैजनाथ
हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग करते समय नोएडा की एक महिला की गिरने से मौत हुई है। पैराग्लाइडर से उड़ान भरने के दौरान वह संसाल नामक गांव के साथ लगती पहाड़ी पर गिर गई। महिला को गिरते हुए उसके पति ने देख लिया इसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस व स्थानीय प्रशासन को दी। इसके बाद वायु सेवा का हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान महिलाओं को पहाड़ी से निकाल लिया गया और बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की पहचान रितु चोपड़ा निवासी नोएडा के तौर पर हुई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।















