पैट्रोल छिड़क कर प्रेमिका ने प्रेमी की पत्नी को की मारने की कोशिश

Crime Kullu

DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)

थाना मनाली के तहत एक प्रेमिका नहीं अपने प्रेमी की पत्नी को जलाने का प्रयास किया। इस वारदात में दोनों महिलाएं झुलस गई जिनको उपचार के लिए कुल्लू लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को शिव पुत्र निवासी करथाच डाकघर खोलानाला तहासील बालीचौकी जिला मंडी ने पुलिस में शिकायत की है कि किरण ठाकुर पुत्री राजेन्द्र निवासी गांव व डाक घर नग्गर उम्र 30 बर्ष ने वॉल्वो बस स्टैंड मनाली के पास उसकी पत्नी रामदेई पर पैट्रोल छिड़क कर आग लगा दी इस हादसे में दोनों महिलाएं झुलस गई हैं। इसमे किरण ठाकुर को कुल्लू अस्पताल लाया गया है, जबकि रामदेई का उपचार मनाली में चल रहा हैं। सूत्रों के मुताबिक किरण ठाकुर कर शिवु प्रेम सम्बद्ध है ओर इसका विरोध रामदेई कर रही थी। इससे पहले भी इसको लेकर कई बार बहस इनके बीच हो चुकी थी। लेकिन सोमवार रात को किरण ने पेट्रोल छिड़क कर रामदेई को जलाकर मारने की कोशिस की इसी छीना छपटी में दोनों की झुलस गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News