पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था के सुधार पर इस वर्ष खर्च होंगे 10 करोड़ : किशन कपूर

Kangra Politics

 

DNN धर्मशाला
खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं धर्मशाला के विधायक किशन कपूर ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था के सुधार पर इस वर्ष 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह धनराशि सभी को पीने का पर्याप्त स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने, पेयजल वितरण व्यवस्था के सुधार और किसानों, बागवानों को बेहतर सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए व्यय की जाएगी। किशन कपूर ने रविवार को धर्मशाला में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के उपरांत यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 5 करोड़ रुपए व्यय कर पासू-ढगवार, फतेहपुर-होडल-सिद्धपुर और दाड़ी-बड़ोल पेयजल योजनाओं का स्तरोन्नयन किया जा रहा है। सितंबर महीने तक इनका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा करीब 5 करोड़ सिंचाई योजनाओं पर खर्चे जा रहे हैं। किसानों-बागवानों को खेतीबाड़ी हेतु बेहतर सिंचाई सुविधा के लिए क्षेत्र में 7 कुहलों का निर्माण किया जाएगा । इसके तहत मच्छन दी कुहल, मच्छल कुहल, चरान दी कुहल, दुंदी कुहल, लोअर सुक्कड़ कुहल, झियोल रसवाला कुहल और फट् और धानी कुहलों का निर्माण किया जायेगा। इन कार्यों लिए टेंडर आमंत्रित कर लिए गए हैं।
किशन कपूर ने कहा कि तीन उठाऊ पेयजल योजनाओं सालिग-जथेड़, खनियारा-दाड़ी-सिद्धबाड़ी और कनेड़-बलवाल का सुधारीकरण व स्तरोन्नयन परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही इसका कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।इस कार्य पर सवा 14 रुपए करोड़ खर्च होंगे।

News Archives

Latest News