पेड़ से फंदा लगाकर व्यक्ति ने दी जान

Baddi + Doon Crime

DNN बीबीएन (किरण चड्ढा)

पुलिस थाना बद्दी के तहत हाउसिंग बोर्ड फेस-3 में एक व्यक्ति ने पेड से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सुबह तकरीबन चार बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने हाउसिंग बोर्ड फेस-3 में पेड से फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान जोगिंद्र सिंह (40)  के रूप में हुई है जोकि बद्दी में एक निजि उद्योग में काम करता था और बद्दी में मकान में अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रहता था। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बद्दी ने की है।

News Archives

Latest News