DNN सोलन
सोलन के जराई गांव में सोमवार को बिजली की हाईटेंशन तार पर एक पेड़ का बड़ा टहना गिर गया। इसके बाद वहां पर घास में आग लग गई। आग बेकाबू होता देख लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। जिसके बाद फायर की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। बिजली की तार से पैदा हुई आग की चिंगारी से एक ग्रामीण का हजारों रुपए का घास जल कर राख हो गया है। फायर स्टेशन अधिकारी सोलन राजाराम ने बताया कि आग से इंद्रमोहन की घास जल गई और उसे नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार को अचानक पेड़ का टहना वहां से गुजर रही हाईटेंशन तार पर आ गिरा। जिसके कारण तार टूट कर नीचे जमीन पर आ गिरी और इससे पैदा हुई चिंगारी से घास में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।















