DNN सोलन
पूर्वप्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बुधवार को भाजपा मंडल सोलन ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर सोलन अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए। भाजपा मंडल सोलन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। इस दौरान पूर्व सांसद वीरेंदर कश्यप, संजीव सूद, नरेंदर ठाकुर, भरत साहनी, कुमारी शीला, संजीव (बंटी) लक्ष्मी ठाकुर, डॉ धर्मचंद गुलेरिया, चन्दरकांत शर्मा, श्याम भटनागर उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश गांधी ने दी।