DNN बद्दी( Sharma)
20 अगस्त। देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंति बीबीएन में धूमधाम से मनाई गई। एक तरफ जहां दून व नालागढ़ कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए वहीं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने भी कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजली अर्पित की। दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने बद्दी के अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि देश आज कंप्यूटर युग आने से ही आगे बढ़ा है। देश में कंप्यूटर क्रांति लाने में जो प्रयास और योगदान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का रहा है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा ने भी इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद साजिद ने कहा कि राजीव गांधी ने जो देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश में डिजीटल इंडिया राजीव गांधी की देन है और आज देश ऊंचाईयों की और बढ़ा है। इस मौके पर नप नालागढ़ के पूर्व अध्यक्ष महेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष रोहित आलम, प्रदेश कार्यालय इंचार्ज प्रीतपाल सिंह राणा, जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, सह सचिव आमना, असलम चौधरी, मनीष सहजपाल, सोहन शर्मा, निशांत तनवर, रतन, लक्की अली, इमरान खान, सनी सिंह, राजू, इरफान, इकबाल मक्खन, योगेश ठाकुर समेत अल्पसंख्यक विभाग के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।