DNN कुल्लू
कुल्लू जिला पुलिस ने एक युवक को 10 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान पुलिस ने युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस के मुताबिक पतलीकूहल थाना के तहत पुलिस टीम सोमवन क्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी और उसे रोककर पूछताछ करनी शुरू की। तो युवक घबरा गया शक होने पर पुलिस नहीं जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की पहचान छेरिंग के तौर पर हुई है पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

















