पुलिस ने चैक किया ढाबा तो बरामद हुई 3 पेटी शराब

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस ने रबौण में एक ढाबे से 3 पटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में ढाबे में मौजूद युवक अनिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस रबौण में एक ढाबे का शटर थोड़ा सा खुला हुआ देखा और पुलिस ने ढाबा के शट्टर को खटखटाया। अंदर से आवाज आई कि ढाबा की साफ सफाई कर रहा हंू। पुलिस ने पाया कि अनिल कुमार ढाबे के अंदर किसी भी प्रकार की सफाई नहीं कर रहा था। ढाबे की तलाशी लेने पर पुलिस अंदर से 3 पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News