पुलिस देखकर भाग युवक पकड़ गया तो बरामद हुआ चिट्टा

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बददी

बद्दी बरोटीवाला मार्ग एसआईयू की टीम ने एक युवक से 91 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी बददी बिंदु रानी सचदेवा ने के अनुसार वीरवार शाम को एसआईयू की टीम ने एसपी कार्यालय के साथ में लगते पार्क में दबिश दी। इस दौरान मौके पर मौजूद हरविंद्र शर्र्मा निवासी बसौंला जिला पंचकुला बाइक पर सवार था और पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे भागता हुआ देख पुलिस ने उसका पीछा करके उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 91 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

News Archives