पुलिस देखकर फेंका लिफाफा चैक करने पर मिला चिट्टा

Crime Solan

DNN कंडाघाट (लवली)
कंडाघाट पुलिस ने वाकनाघाट में एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कंडाघाट पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान वाकनाघाट से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति सड़क पर पैदल आ रहा था। जो पुलिस की गाड़ी को देखकर आगे की तरफ भागा तथा पहनी हुई लोअऱ की जेब से चमकदार लिफाफा सड़क के किनारे बनी नाली की तरफ फैंका दिया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने लिफाफा चैक करने पर पाया कि उसके अंदर 3 सिरिंज, एक चम्मच, एक लाइटर व एक पोलीथीन लिफाफा पाया। जिसके अन्दर 3.88 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान अनुज के तौर पर की है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News