पार्टी ने कहा तो मंडी से प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ने को तैयार- विक्रमादित्य सिंह

Himachal News Politics Shimla

DNN शिमला

15 अगस्त को प्रदेश के कर्मचारियों के लिए सरकार ने 6 फीसदी डीए देने का ऐलान किया है । जिसको कांग्रेस विधायक और महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने नाकाफ़ी बताया है और कहा है कि सरकार निचले तबके के कर्मचारियों और कोरोना काल मे फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य कर रहे पुलिस,स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता की महत्वकांक्षाओं और मांगो की तरफ गौर नहीं कर रही है। कांग्रेस पार्टी महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सवाल करती है तो सरकार चर्चा से भाग जाती है जो कि प्रदेश के लोगों के हित मे नहीं है।

शिमला ग्रामीण के विधायक  विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया कि जयराम सरकार मंडी संसदीय क्षेत्र और उपचुनावों वाले विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुनावी घोषणाएं करने में लगे हैं । दूसरी तरफ वितीय हालात का रोना रो रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल आने पर स्वागत किया और कहा कि केवल अपने मन की ही बात जनता से न कहे बल्कि जनता के मुद्दों को भी सुने तभी प्रदेश के लोगों का भला होगा। मंडी संसदीय सीट से प्रतिभा सिंह के चुनाव लड़ने के प्रश्न पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगर पार्टी मंडी से प्रतिभा सिंह को चुनाव लड़ाने के लिए कहती है तो वह उसके लिए तैयार है। पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए उनका परिवार हमेशा लड़ाई लड़ने को तैयार है ।

News Archives

Latest News