पात्र लाभार्थी शीघ्र करवाएं ई-केवाईसी अपडेट  

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

4 अगस्त। उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत योजना के सभी लाभार्थियों को अपने बैंक खातों (जिसमें किसान सम्मान निधि की राशि जमा होती है) की ई-केवाईसी (पहचान व पते की सत्यता) करवानी अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी लाभार्थियों को 31 जुलाई, 2022 तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी, जिन पात्र लाभार्थियों ने ई-केवाईसी अपडेट नहीं करवाया था वे अब 08 अगस्त, 2022 तक अपना ई-केवाईसी अपडेट करवा सकते है।
उन्होंने दून और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों से आग्रह किया कि ई-केवाईसी शीघ्र अपडेट करवाएं ताकि पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित हो सके।

News Archives

Latest News