पांवटा साहिब में नशीले कैप्सूलों सहित बाइक चालक गिरफ्तार

Himachal News Others Sirmaur

DNN पांवटा साहिब

08 अप्रैल। उपमंडल पांवटा साहिब के तहत पुरूवाला पुलिस थाना के अंतर्गत जिला की एसआईयू टीम ने एक बाइक चालक को 300 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है।
एसआईयू टीम को यह कामयाबी पुरूवाला चौक पर मिली। इस संबंध में टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डोबरीवाला गांव के 33 वर्षीय व्यक्ति को जांच के लिए रोका, तो तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 300 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।
उधर पूछे जाने पर जिला के एसपी ओमापति जमवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुरूवाला पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले में आगामी जांच जारी है।

News Archives

Latest News