नीलामी 12 जुलाई को
DNN सोलन
02 जुलाई सोलन के कोटलानाला स्थित पशु चिकित्सालय के वीर्य कोष भण्डार में विभिन्न मात्रा में 278 तरल नत्रजन पात्रो को नकारा घोषित किया गया है। इन तरल नत्रजन पात्रो को बहु आयामी पशु चिकित्सालय, कोटलानाला सोलन के परिसर में 12 जुलाई, 2022 को प्रातः 11.00 बजे नीलाम किया जाएगा। यह जानकारी उप निदेशक पशुपालन डॉ. भारत भूषण गुप्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बोलीदाता को 20 हजार रुपये धरोहर राशि के रुप में नीलामी शुरू होने से पूर्व जमा करवाने होंगे। धरोहर राशि नीलामी समाप्त होने के उपरांत बोलीदाता को लौटा दी जाएगी तथा सबसे अधिक बोलीदाता की धरोहर राशि पात्रो के मूल्य में समायोजित कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि तरल नत्रजन पात्रो को नीलामी के दो दिनों के भीतर चिकित्सालय से लेकर जाना होगा अन्यथा बोलीदाता की जमा राशि जब्त कर ली जाएगी।
उप निदेशक ने कहा कि बोली की अन्य शर्तें नीलामी के समय सुनाई जाएंगी। तरल नत्रजन पात्रो का निरीक्षण किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10.30 बजे से सांय 04.00 बजे तक वीर्य कोष बहु आयामी पशु चिकित्सालय कोटलानाला सोलन के परिसर में किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक पशु पालन कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-223593 पर सम्पर्क किया जा सकता है।















