DNN मंडी
मंडी जिला के धर्मपुर थाना क्षेत्र के तहत जंगल में भेड़ बकरियां चराने गई एक नाबालिग लड़की के साथ चालक द्वारा डरा धमका कर उस के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की ने बचने की काफी कोशिश भी की, लेकिन आसपास कोई न होने के कारण उसकी आवाज किसी को नहीं सुनाई दी।
पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे साथ लेकर पुलिस थाना धर्मपुर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी को घर के पास ही हिरासत में ले लिया है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।


















