पर्यटन नगरी मनाली में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव

Crime Kullu

DNN मनाली
पर्यटन नगरी मनाली में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अशम चंद उर्फ आशु निवासी पुरथी पांगी जिला चंबा के रूप में हुई है। जांच में पुलिस ने पाया कि यह युवक हिम ऊर्जा प्रोजेक्ट कोठी में कार्यरत था। सोमवार सुबह जब युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक डेम्बू राम को आशंका हुई। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो युवक की मौत ही चुकी थी। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News